khabar abhi tak

बाघिन ने शावकों के साथ किया गाय का शिकार, कान्हा टाइगर रिजर्व के बाहर सड़क पर दिखा नजारा..!


मंडला। कान्हा टाइगर रिजर्व के बाहर रोमांचक घटना देखने को मिली है। खटिया-मोचा मुख्य मार्ग पर एक बाघिन अपने चार शावकों के साथ एक गाय का शिकार किया है। देर रात हुए घटनाक्रम का यह नजारा लोगों ने अपने मोबाइल के कैमरों में कैद कर लिया। 

                                 इसमें बाघिन और उसके शावक सड़क किनारे जंगल में बैठकर शिकार को खाते हुए दिख रहे हैं। वे सब अपने हिस्से के मांस को खींच रहे हैं। इस अनोखे दृश्य को वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। कान्हा नेशनल पार्क दुनिया भर में अपने बाघों की बड़ी आबादी के लिए प्रसिद्ध है। पार्क के बफर जोन में बाघों का दिखना आम बात है, लेकिन मुख्य सड़क के इतना करीब इस तरह की घटना लोगों के लिए आश्चर्य का विषय बन गई है। विशेषज्ञ बताते हैं कि कई बार भोजन की तलाश में बाघ रिहाइशी इलाकों के करीब आ जाते हैं और पालतू जानवरों का शिकार कर लेते हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak