जबलपुर। रद्दी चौकी के पास मंगलवार रात एक युवक से तीन बदमाशों ने दो लाख रूपए मांगे। युवक के मना करने पर बदमाशों ने उसकी कार एवं मोबाइल छीन लिए और भाग गए। पुलिस ने युवक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। गोहलपुर पुलिस ने बताया कि गौर तिराहा के पास रहने वाले आयुष क्षत्रिय ने बुधवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह टांस सैल्यूशन कम्पनी में काम करता है। मंगलवार की रात लगभग 9-30 बजे गणेश पंडाल में छोटे भाई अक्षय एवं दोस्त रिषभ धार्मिक, आदर्श, साहिल एवं अन्य केे साथ बैठा था। तभी उसके छोटे भाई अक्षय क्षत्रिय के मोबाइल पर कॉल आया। कॉलर ने बोला कि लकी पटैल बोल रहा हूं। तू कहां है। उसके भाई ने कहा कि गौर में हूं। कुछ देर बाद लक्की पटेल, जुबेर खान (बादशाह), भानू जशले एव अन्य के साथ टू व्हीलर वाहन से हमारे पास आये। उसके भाई अक्षय से 2 लाख रूपये मांगने लगे। भाई ने मना कर दिया तो बोला तू अपनी गाड़ी से घर तक छोड़ दे। उसके भाई ने उसे और रिषभ धार्मिक को अपनी कार क्रमांक एमपी सीएफ 1380 से छोड़ आने को कहा। वह एवं उसका दोस्त उन्हें छोड़ने चले गये। वे लोग हमेें रद्दी चौकी पंचशील स्कूल के पास ले गये। वहां उनका एक अन्य साथी भी था। वे लोग बोले की तेरे भाई से 2 लाख रूपये मांगे थे, जिसने रूपये नही दिये। ऐसा बोलते हुए सभी उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। मौके पर उसका एवं उसके दोस्त रिषभ धार्मिक का मोबाइल छीन लिया और कार छीन कर मौके से भाग गये। उक्त घटना हमने अपने भाई क्षत्रिय को बतायी तो अक्षय बोला कि उनसे बात करके मोबाइल ओर कार मांग कर लाता हूं। लेकिन आज तक जुबेर खान (बादशाह), भानू जशले, लक्की पटैल एवं अन्य के द्वारा हमारी छीनी कार एवं मोबाइल नही लौटाए।
मोटरसाइकिल रोकी, ब्लेड मारी और 5 हजार छीने
मटामर-रांझी के चुलभा के पास मटामर महरहा निवासी राहुल रजक को तीन अज्ञात लड़कों ने लूट लिया है। पुलिस ने बताया कि राहुल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सेंटिंग का काम करता है। बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे अपनी मोटर सायकल से सेटिंग की पटिया लेने मटामर से रांझी जा रहा था। तभी चुलभा के पास तीन अज्ञात लड़के उसे रोक कर बोले कि जो भी पैसे रखे हो निकालो। उसने कहा पैसे नहीं है। इसी बात पर तीनों मारपीट करने लगे एक लड़के ने ब्लेड जैसी चीज से हमलाकर उसकी दाहिनी जांघ में तथा उसकी शर्ट की जेब में रखे 5 हजार रूपये छीन लिये। वह घबराकर अपनी गाड़ी लेकर जंगल झाड़ियों तरफ भाग गया था।
रजवाड़ा ढाबे के पास लूट
पनागर के रजवाड़ा ढाबे के पास बुधवार रात ऑटो चाकल ब्रजेश रजक को दो अज्ञात युवकों ने लूट लिया। मझगवां ढकरवाहा निवासी ब्रजेश ने पुलिस को बताया कि वह आटो चलाता है। बुधवार रात लगभग 10-30 बजे अपनी आटो क्रमांक एमपी 20 जेडएन 1553 से जबलपुर से वापस अपने गांव जा रहा था। रजवाड़ा ढाबा के आगे निस्तार करने के लिये आटो खड़ा किया, तभी काले रंग की स्कूटर में 2 लड़के आए। उसकी तलाशी लेने लगे। उसने विरोध किया तो एक लड़के ने चाकू से हमलाकर उसके पेट में चोट पहुंुचा दी। दोनों ने उसका मोबाइल और नकद 4 हजार रूपये छीन लिए और भाग गए।

