khabar abhi tak

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कर रहा था शराब की तस्करी, 8 पेटी शराब बरामद, तीन साथी और गिरफ्तार, पार्टी ने निकाला..!

 

मैहर। रामनगर थाना पुलिस ने शराब तस्करी का मामला पकड़ा है। पुलिस ने भाजयुमो कोठी मंडल अध्यक्ष अभिनव गौतम को उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को उस वक्त पकड़ा है जब वे कार में 8 पेटी शराब छिपाकर ला रहे थे।                                                                                                                              
                                      पुलिस अधिकारियों का कहना है कि खबर मिली कि रीवा के देवनगर से कार में 8 पेटी शराब रखकर रामनगर होते हुए मैहर लाई जा रही है। जिसपर पुलिस ने भिटारी गांव के पास कार को रोककर चार लोगों को पकड़ा। इसके बाद कार की तलाशी ली गई तो उसमें 8 पेटी शराब मिली। पुलिस ने मामले में भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष अभिनव गौतम उम्र 23 वर्ष,  रोहित पाल 20 वर्ष, राजेश गुप्ता 45 वष व ललित पाल 19 वर्ष को पकड़ा है। शराब तस्करी के मामले को लेकर मैहर क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। आग की तरह फैली खबर जैसे ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं तक पहुंची तो उन्होने मामले को गंभीरता से लेते हुए मंडल अध्यक्ष अभिनव गौतम को पार्टी से निष्कासित कर दिया। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak