khabar abhi tak

शक्कर के धंधे में घुली कड़वाहट !, नागपुर की फर्म ने हड़पे 63 लाख, देखें वीडियो


जबलपुर।
नागपुर के फॉरेस्ट सेल्स से कटंगा के एक व्यापारी ने 67 टन शक्कर लेने का अनुबंध किया। उसके खाते में 23.63 लाख रूपए भी डाल दिए लेकिन उसके बाद भी शक्कर नहीं पहुंचाई गई। मामले में बातचीत करने पर फर्म के मैनेजर और अन्य ने उनहें संतोषप्रद जवाब नहीं दिया, जिससे यह मामला थाने पहुंचाया गया।


एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि कटंगा निवासी मनीष चिमनानी ने भावेश सेल्स से शक्कर लेने का अनुबंध किया था। दोनों के बीच रेट तय किया गया था, जिसके हिसाब से मनीष ने भावेश सेल्स के खाते में 23 लाख 63 हजार रूपए जमा कर दिए थे। शक्कर नियत तिथि पर नहीं पहुंचाई गई, जिससे मनीष ने कंपनी के मैनेजर दीपेश से बातचीत की। बातचीत होने पर पहले तो मैनेजर ने उसे शक्कर पहुंचने का भरोसा दिलाया लेकिन शक्कर नहीं पहुंचने पर मनीष ने बार-बार फोन किए तो वह शक्कर पहुंचाने पर आना-कानी करने लगा। इससे थक-हार कर मनीष ने मामला गोरखपुर थाने में दर्ज कराया। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है। जांच के उपरांत दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak