जबलपुर। सिविल लाइन क्षेत्र में नकाबपोश दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने एक घर पर पेट्रोल बम फेंका और भाग गए। इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि आधी रात को मोटरसाइकिल पर सवार होकर नकाबपोश दो युवक आए हैं। इनमें से एक युवक ने घर के गेट पर जायजा लिया है। उधर, दूसरे ने पेट्रोल बम निकाला और उसे आग से जलाकर पल भर में घर के दरवाजे पर फेंक दिया। बम पफटने के साथ ही दोनों आरोपी वाहन सहित भाग गए। उधर, बम का धमाका होते ही पूरे गेट में बम के फटने से लपटे हो गईं थीं।
सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि इस वारदात में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
