khabar abhi tak

जिंदा बछिया को नोंच-नोंच कर खा गए 5 कु त्ते, सिर्फ हड्डियां ही बची..!

 

रीवा। रीवा शहर में देर रात 5 स्ट्रीट डॉग एक जिंदा बछिया को नोच-नोच कर खा गए। उसे लगभग 9 घंटे तक नोचा। बछिया की सिर्फ हड्डियां बचीं। घटना एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। स्थानीय संजय अग्रवाल के कार्यालय के सामने हुई घटना के फुटेज आज सामने आए। वीडियो में दिख रहा है रात के वक्त सभी दुकानें बंद हो चुकी थी। 5-6 कुत्तों ने 12 बजे बछिया पर हमला किया। सुबह तक उसे खाते रहे। सुबह 11 बजे दुकानें खुलीं तो वहां बछिया की हड्डियां मिलीं।                                                                                                                            
                         स्थानीय लोगों ने बताया कि रीवा में स्ट्रीट डॉग का आतंक लगातार बढ़ रहा है। पिछले कुछ महीनों में डॉग बाइट के मामले लगातार सामने आए हैं। इससे शहर में भय का माहौल है। संजय अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम को इस मामले में सख्त कदम उठाना चाहिए। उन्होंने डॉग लवर्स से अपील की कि वह इस घटना को देखकर स्थिति की गंभीरता को समझें। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि आवारा कुत्तों का यह आतंक लोगों और पशुओं दोनों के लिए खतरा बन गया है। घटना के बाद नगर निगम और प्रशासन से उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

इंदौर में कुत्ते के काटने से युवक की मौत-

इंदौर के एक व्यक्ति की कुत्ते के काटने से मौत हो गई। उसे एंटी रेबीज के तीन इंजेक्शन लग चुके थे, दो डोज बाकी थे। इस बीच उसकी हालत बिगडऩे पर एमवाय अस्पताल में एडमिट किया गया था। वह पानी से घबराकर भागने लगा। फिर अजीबोगरीब हरकतें करने लगा। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak