khabar abhi tak

एमपी में देर रात बाइक्स की भिड़ंत में 5 की मौत, चार घायल, शहडोल और बड़वानी में हादसे

 
शहडोल.
मध्य प्रदेश के शहडोल व बड़वानी जिले मेें सोमवार 1 सितम्बर की देर रात हुए दो अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. यह हादसा बाइक की भिड़ंत में हुई है.

पहले घटना शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में सोमवार रात हुई जहां दो बाइक्स की भिड़ंत में दो वन विभाग के चौकीदार समेत तीन लोगों की मौत हो गई और एक युवक घायल हुआ है। दूसरी घटना बड़वानी जिले के अंजड़ नगर में सोमवार रात 11.30 बजे हुई। यहां भी दो बाइक्स की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

पहली घटना

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में सोमवार रात दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। साखी बैरियल के पास पिपरहाडोल में हुई इस घटना में वन विभाग में चौकीदार के पद पर कार्यरत सीधी जिले के धनराज सिंह और राम लल्लू सिंह की मौत हो गई। ब्यौहारी निवासी शनि सिंह भी इस हादसे में जान गंवा बैठे। राजू सिंह नामक एक युवक घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो ने अस्पताल में तोड़ा दम

थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया है कि एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि दो ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। ब्यौहारी एसडीओपी भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच जारी है।

बड़वानी में हुई दूसरी घटना

दूसरी घटना बड़वानी जिले के अंजड़ नगर में सोमवार रात हुई। यहां कृषि उपज मंडी के सामने दो बाइक्स की टक्कर हो गई। मृतकों की पहचान अंजड़ निवासी जयराज और साली निवासी संजय के रूप में हुई है। वहीं घायलों में तनिष्क और दो अन्य युवक हैं जिनके शिनाख्त की जा रही है।

घायल तनिष ने बताया कि हम बाइक पर सवार होकर हम तीन लोग ग्राम तलून से तेजाजी महाराज का मेला देख कर वापस अंजड़ की तरफ अपने घर आ रहे थे। तभी कृषि उपज मंडी के सामने अंजड़ की और से आ रहा चालक रांग साइट बाइक लेकर आया और हमें सामने से टक्कर मार दी। इसमें हमारे साथ बाइक चालक जयराज की मौत हो गई। वहीं सामने बाइक सवार संजय की भी मौत हो गई।

दो घायल जिला अस्पताल रेफर

मेडिकल ऑफिसर रोहित मंडलोई ने बताया है कि टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवारों को गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को अंजड़ सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां जयराज और संजय को मृत घोषित कर दिया गया। दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। तनिष्क का इलाज अंजड़ अस्पताल में जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak