जबलपुर पुलिस ने बिहार-झारखंड से किया गिरफ्तार
जबलपुर। सिहोरा के ईसापफ स्मॉल फायनेंस बैंक में 11 अगस्त को हुई बैंक डकैती के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने 50 लाख के सोने सहित पकड़ लिया है। इस आरोपियों को जबलपुर पुलिस बिहार और झारखंड से गिरफ्तार करके लाई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट का सोना सहित इसकी रकम से खरीदी बाइक और हथियार बरामद कर लिए हैं।
पुलिस ने बताया कि 11 अगस्त को खितौला के ईसाफ स्मॉल फायनेंस बैंक में हुई डकैती के 2 फरार अभियुक्तों को पकड़ने मै जबलपुर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। इन डकैतों की सोना गलाने एवं बेचने में मदद करने वाले दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इन सभी कुख्यात डकैतों की गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित किया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी गोलू पासवान और जहांगीर अंसारी का पूर्व से ही अपराधिक रिकॉर्ड है। ये लूट, डकैती जैसी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस को घटना में शामिल शेष दो डकैत एवं गलाया, बेचा गया सोने की तलाश है, जिसके लिए अभी भी बिहार मैं टीमें लगातार छापे मार रही है।
गिरफ्तार आरोपी
1. जहांगीर आलम अंसारी, निवासी ग्राम कोलूबार, गया, बिहार
2. गोलू उर्फ रविकांत पासवान निवासी ग्राम बेलखेड़ा, गया, बिहार
3. उमेश पासवान निवासी ग्राम पांडेयपुरा, चतरा, झारखंड
4. हरिप्रसाद सोनी, निवासी शेरघाटी, गया, बिहार
मुख्य बिंदू
- 11 अगस्त को जबलपुर के सिहोरा उपसंभाग के खितौला में ईसाफ स्मॉल फायनेंस बैंक में हुई गोल्ड डकैती मैं शामिल सभी 5 डकैतों की पहचान कर 3 को किया गिरफ्तार किया। सभी बिहार के रहने वाले हैं एवं पूर्व से भी कई मामलों में फरार चल रहे थे।
- जबलपुर क्राइम ब्रांच की सभी टीमों एवं जिला पुलिस एवं एसटीएफ बिहार के सहयोग से घटना दिनांक से ही लगातार की जा रही है आरोपियों की तलाश में बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश एवं राजस्थान में छापेमारी की जा रही है।
- 23-24 सितम्बर को बिहार के गया जिले के डुमरिया थाना के कोलुबरा के रहने वाले जहांगीर आलम अंसारी और शेरघाटी के हरिओम ज्वेलर्स के मालिक हरिप्रसाद सोनी को किया गया गिरफ्तार किया।
- 28 सितम्बर को बिहार के गया जिले के आमस थाना के बेलखेड़ा गांव के रहने वाले गोलू पासवान को किया गया गिरफ्तार किया। गोलू के एक अन्य साथी उमेश पासवान की गिरफ्तारी 19 सितम्बर को की गई है।
- आरोपियों से अब तक लगभग 400 ग्राम सोने के अलावा डकैती का सोना बेचकर खरीदी गई 2 लाख रुपए की मोटरसाइकिल, एक पिस्टल जिंदा कारतूस, सोना गलाने वाला गैस कटर एवं अन्य औजार और जमीन खरीदी के कुछ दस्तावेज जप्त हुए हैं। जिनकी कीमत लगभग 50 लाख बताई गई है।

