khabar abhi tak

वेयर हाउस से मूंग चोरी करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, चोरी की गई 45 क्विंटल मूंग जब्त

 

जबलपुर। मझौली के ग्राम रानीताल स्थित सियाराम वेयर हाउस से मूंग चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 45 क्विंटल मूंग बरामद की है। पुलिस अब आरोपियों से चोरी के अन्य मामलों में पूछताछ कर रही है। 

                              पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ग्राम कैमोरी कंटगी निवासी अमित पवार का सियाराम नाम से रानीताल में वेयर हाउस है। अमित के वेयर हाउस मे माह मई वर्ष 2023 मे ज्वाईट वेंचर स्कीम के तहत मूंग की कुल 56573 बोरियां भंडारित थी।  22 जुलाई को सुबह लगभग 11 बजे वेयर हाउस के चौकीदार केशीलाल पटेल ने सूचना दिया कि वेयर हाउस की शटर का ताला टूटा हुआ है। तो वह अपने कर्मचारी सत्यम सिंह पवार और मप्र लाजिस्टिक कार्पोरेशन के कर्मचारी संतोष सिंह ठाकुर को लेकर वेयर हाउस पहुंचा और देखा वेयर हाउस की शटर का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा  मूंग की बोरियों के स्टाक से बोरियां निकली हुई थी।  गिनती की गई मूंग की कुल बोरियों में से 136 बोरी कम पाई गई, प्रत्येक बोरी मे 50 किग्रा मूंग भरी थी जो वर्ष 2023 मे मूंग का सरकारी रेट प्रति क्विंटल 7755 रुपया था। इसी तरह अथर्व गैस एजेन्सी बेलखाड़ू के गैस गोडाउन की दीवाल में छेद कर गोडाउन के अंदर रखी टंकियों में से लगभग 160 गैस सिलेण्डरों की टंकियां कीमती लगभग 1 लाख रूपये के कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि सन्तोष यादव निवासी अमखेरा थाना गोहलपुर व साहिल वर्मन निवासी पेट्रोल पम्प के पास अमखेरा गोहलपुर व राहुल चौधरी निवासी  कछारगांव थाना स्लीनाबाद कटनी हाल अमखेरा थाना गोहलपुर दीपक साहू निवासी जागृत नगर अमखेरा थाना गोहलपुर की गतिविधियां संदिग्ध है। पुलिस ने दोनों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर  इनोवा वाहन एवं पिकवाहन का उपयोग कर साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार करते हुये मझोली अंतर्गत ग्राम रानीताल मे मेसर्स सियाराम नाम से वेयर हाउस से मूंग चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 45 क्विंटल मूंग बरामद कर ली। थाना मझोली पुलिस द्वारा आरोपी संतोष यादव को पुलिस रिमाण्ड में लिया जाकर पूछताछ करने पर संतोष यादव ने बताया कि अपने साथी नितिन कोरी, दीपक साहू निवासी जागृति नगर गोहलपुर, राहुल चौधरी, देव राजक, निखिल रजक तीनों निवासी कुदवारी,  मोनू कुशवाहाए सोनू कुशवाहा दोनों निवासी अमखेरा के साथ मिलकर मझोली अंतर्गत ग्राम रानीताल मे मेसर्स सियाराम वेयर हाउस हाउस से मूंग चुराकर पिकअप वाहन एवं ईनोवा कार में रखकर गुर्दा बाईपास जहॉ वह काम करता है वहीं छिपाकर रखना तथा थोडा.थोडा करके कुछ मूंग बेच देना तथा शेष वहीं रखी होना बताया। आरोपी साथियों में से पूर्व से मोनू कुशवाहा, राहुल एवं दीपक थाना कटंगी के सिलेण्डर चोरी के प्रकरण में जेल में निरूद्ध शेष आरोपियों की सरगर्मी से तलाश करते हुये आरोपी नितिन कोरी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर नितिन कोरी ने उपरोक्त आरोपियों के साथ घटना करना स्वीकार किया। आरोपी संतोष यादव की निशादेही पर ग्राम गर्दा में छिपाकर रखी 45 क्वींटल कीमती लगभग 4 लाख रूपये की जप्त करते हुये  आरोपी संतोष यादव एवं नितिन कोरी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak