khabar abhi tak

खंडवा में दो कब्रों से छेड़छाड़, महिला का शव निकाला, सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिए दो युवक, 4 महीने पहले भी 6 कब्रें खोली थीं

 

खंडवा। खंडवा के कब्रिस्तान में दो कब्रें खोदकर शव निकालने का मामला सामने आया है। इनमें से एक कब्र हाल ही में दफनाई गई महिला की थी जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है। वारदात देर रात बड़ा कब्रिस्तान की है। आज सुबह लोगों को इसका पता लगा। परिजन के साथ बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीम भी आई। महिला के शव को दोबारा कब्र में दफनाया गया।                                                                                        
                                          पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो वीडियो में दो युवक पूरी तरह निर्वस्त्र कब्र के पास खड़े दिखे। इनमें से एक खंभे पर चढ़कर सीसीटीवी कैमरे पर कफन का कपड़ा डालता दिखा। पुलिस ने डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) जब्त कर लिया है। इससे पहले मई में भी ऐसी ही वारदात सामने आई थी। इसके बाद कब्रिस्तान में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।

काजी बोले, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची-

खंडवा शहर काजी सैयद निसार अली ने कहा यह धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली वारदात है। दोषियों को जल्द पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। वहीं सीएसपी अभिनव बारंगे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

फिर अमावस्या पर खुली मिली कब्रें-

करीब 4 महीने पहले 20 मई को भी अमावस्या के दिन बड़ा कब्रिस्तान समेत दो कब्रिस्तानों में 6 कब्रें खुली मिलीं थी। आशंका जताई गई थी कि तांत्रिक क्रिया के चलते ऐसा किया गया। परिजन ने बताया था कि सभी कब्र करीब 50 साल उम्र की महिलाओं की है। सभी कब्रों को पैरों की तरफ से फर्श हटाकर खोल गया, साथ ही शव पर डले कफन के साथ भी छेड़छाड़ की गई थी। मामला तब सामने आया जब एक व्यक्ति अपनी मां की और दूसरा युवक पत्नी की कब्र पर फातिहा पढऩे गया। पुलिस को कब्र खोदकर तांत्रिक क्रिया होने का शक है। परिजन का कहना है कि कब्र के अंदर पैरों तक कफन खुला मिला है


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak