जबलपुर। संभाग क्रमांक 6 के अंतर्गत चेरीताल वार्ड स्थित 3 करोड़ रूपये की लागत से प्राईवेट स्कूल की तर्ज पर बना चेरीताल लीलाधर शासकीय कन्या शाला स्कूल का लोकार्पण समारोह के दौरान वहॉं की 600 छात्राओं के चेहरे पर मुस्कुराहट दिखाई दी। संत नरसिंह दास, वासुदेव शास्त्री, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक डॉं. अभिलाष पाण्डेय, रत्नेश सोनकर, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, अखिलेश जैन, एमआईसी सदस्य विवेकराम सोनकर, डॉं. सुभाष तिवारी, दामोदर सोनी, अंशुल यादव, रजनी साहू के द्वारा लोकार्पण किया गया।
महापौर अन्नू ने कहा कि अब प्राईवेट स्कूलों में जैसी सुविधाएॅं शासकीय लीलाधर कन्या शाला में छात्राओं को मिलेगी। बताया कि नवनिर्मित स्कूल में 15 क्लास रूम, 4 गर्ल्स एवं वॉय टॉयलेट, 3 स्टोर रूम, वाइस प्रिंसिपल रूम, किचिन, स्टॉफ रूम, स्पोर्ट रूम, पेन्ट्री, वेटिंग एरिया, लाईब्रेरी, 6 स्टेयर्स एवं 4 लैब का निर्माण कराया गया है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारी अखिलेश जैन, पंकज दुबे, श्याम साहनी, पार्षद ,सोनिया सिंह, रेणु कोरी, अर्चना सिसोदिया, कविता रैकवार, कृष्णा चौधरी, अतुल जैन दानी, हर्षित यादव, अंजना अग्रहरि, वर्षा सेन, मोनिका सिंह, शरद काबरा, प्रहलाद अग्रवाल, डॉ केसी देवानी, डॉ रमेश असावा, नीलेश रावल, संदीप जैन गुड्डा, सुधांशु गुप्ता, पंकज दुबे, नरेंद्र साहू, राजेन्द्र व्यौहार, रमेश रैकवार, नरेंद्र खरे, आशीष चौधरी, शैलेश पटेल, माया गुजराती, अजय पटेल, संभागीय अधिकारी सत्येन्द्र चक्रवर्ती, उपयंत्री खुशबू पटैल उपस्थित रहे।
