khabar abhi tak

जबलपुर में तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक सवारों को टक्कर 3 की मौत, कार भी पलटी, कई घायल

जबलपुर। पाटन शहपुरा रोड पर ग्वारी गांव के पास एक कार और हबाइक में टक्कर हो गई। जिससे बाइक में सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं उसके दो लड़के घायल हो गए। जिसमें से एक की जबलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

बताया जाता है कि शहपुरा रोड में रहने वाले शेख रफीक की पत्नी शकीला बी अपने दो लड़के शोएब और फैजान के साथ शहपुरा किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थी। जैसे ही वह ग्राम ग्वारी के पास पहुंचे, इसी दौरान एक कार से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई।

वहीं इस घटना में शकीला बी, शोएब और फैजान को गंभीर चोटें आई। तीनों को तत्काल पाटन अस्पताल लाया गया, जहां पर शकीला को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं शोएब और फैजान को इलाज के लिए जबलपुर भेजा गया। लेकिन जबलपुर में शोएब की भी देर रात मौत हो गई।

 वही एक अन्य महिला फागुनीबाई की भी मौत हुई है। बताया जाता है कि फग़नी बाई को टक्कर लगी थी। जिसके चलते वह नाले में गिर गई थी। जिसके बाद रविवार को उसकी उसकी लाश नाले में से निकाली गई। वही कार में सवार लोग भी घायल हो गए हैं। जिनकी संख्या तीन बताई जा रही है। जिनका जबलपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पाटन पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak