khabar abhi tak

थार का भीषण हादसा : डिवाइडर से जा टकराई बेकाबू गाड़ी, 3 युवती और दो युवकों की मौत

नई दिल्ली. गुरुग्राम-दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आज शनिवार 27 सितम्बर की तड़के बड़ा हादसा हुआ है। झाड़सा फ्लाईओवर के पास एग्जिट डिवाइडर से एक बेकाबू थार गाड़ी जा टकराई। इस भीषण हादसे में थार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन युवती और दो युवक शामिल हैं। थार में कुल छह लोग सवार थे सवार थे। ओवरस्पीड होने के कारण थार अनियंत्रित हो गई और ये हादसा हो गया।

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 4.30 बजे हुआ। दिल्ली से जयपुर जाने वाली साइड पर एग्जिट 9 के डिवाइडर से तेज रफ्तार थार जा टकराई। यूपी नंबर की ब्लैक थार में तीन युवक और तीन युवती सवार थीं। इस हादसे में 3 युवती सहित 2 युवकों की मौत हो गई है। एक युवक गम्भीर रूप से घायल हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak