khabar abhi tak

एमपी में अक्टूबर के पहले सप्ताह में मानसून की विदाई, 25-26 सितंबर से तेज पानी गिरने के आसार, आज कुछ जिलों में होगी हल्की बारिश


जबलपुर।  देश के चार राज्य गुजरात, राजस्थान, हरियाणा व पंजाब से मानसून विदाई ले रहा है। कई जिलों से इसकी वापसी हो गई है लेकिन मध्यप्रदेश में अक्टूबर के पहले सप्ताह तक बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद ही मानसून की विदाई हो सकती है। इससे पहले 25-26 सितंबर से प्रदेश में तेज बारिश होने का अनुमान है। आज कुछ कुछ जिलों में बारिश हो सकती है।

                                मध्यप्रदेश में मानसून ने 16 जून को दस्तक दी थी। हालांकि सितंबर तक मानसून का असर रहता है। लेकिन इस बार अक्टूबर के पहले सप्ताह तक प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। पिछले दिन  कई जिलों में बारिश और धूप वाला मौसम रहा। भोपाल व जबलपुर मेंं सुबह से ही धूप खिली रही। इस वजह से गर्मी और उमस से परेशानी बढ़ गई। इंदौर में करीब एक इंच पानी गिर गया। वहींए रतलाम में बूंदाबांदी हुई। प्रदेश में 16 जून को मानसून ने आमद दी थी। तब से अब तक औसत 43.9 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 36.ण्5 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 7.4 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। यह कोटा पिछले सप्ताह ही पूरा हो गया है। अब तक 118 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak