khabar abhi tak

नगर निगम दे रहा 24 घंटे में ' नमो उद्यान ' की सौगात, 1 अक्टूबर से गूंजेगी बच्चों की किलकिलाहट


महापौर-निगमायुक्त ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ लिया जायजा 

जबलपुर। शासन द्वारा संचालित स्वच्छता सेवा पखवाड़ा 2025 देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव से प्रारंभ हुआ, जो 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर समापन होगा। स्वच्छता पखवाड़ा के समापन के पूर्व नगर निगम के द्वारा 24 घंटे में नमो उद्यान का निर्माण कराने का निर्णय लिया और कार्य प्रारंभ कराकर एक कीर्तिमान रचने की ओर प्रगतिरत है, जिसका भव्य लोकार्पण आज 1 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे किया जायेगा। 24 घंटे में नमो उद्यान के निर्माण कार्यो का महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने एमआईसी सदस्य एवं उद्यान विभाग के प्रभारी विवेकराम सोनकर, एमआईसी सदस्य डॉ. सुभाष तिवारी, महर्षि महेश योग वार्ड के पार्षद अंजना मनीष अग्रहरि, पूर्व पार्षद अर्चना पटैल, निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार, अपर आयुक्त प्रशांत गोटिया, कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र मिश्रा के साथ किया और 24 घंटे के अंदर नमो उद्यान का निर्माण पूर्ण कराने उद्यान विभाग के अमले को निर्देश दिये।

महापौर ने बताया कि महर्षि महेश योगी वार्ड में स्वच्छता पखवाड़ा के समापन के पूर्व क्षेत्रीय नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी लाभ उठाने के लिए नमो उद्यान को 24 घंटे में विकसित किया जा रहा है। जहॉ पर क्षेत्रीय नागरिकों को स्वास्थ्य लाभ के लिए पौधारोपण एवं बच्चों को खेलने-कूदने के लिए झूले, फिसल पट्टी आदि भी लगाये जा रहे हैं। संभागीय यंत्री पवन सिंह ठाकुर, उद्यान अधिकारी आलोक शुक्ला, सहायक यंत्री दीप्ति भनारिया, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अर्जुन यादव, उपयंत्री अमन तिवारी, सौरभ त्रिपाठी, रविन्द्र सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak