khabar abhi tak

गरबा प्रैक्टिस के बीच से महिला का अपहरण, 2 महिलाओं सहित 6 लोग घसीटते ले गए, लिव-इन में रह रही थी महिला

 

मंदसौर।  खानपुरवा के भावसार स्थित धर्मशाला में गरबा प्रैक्टिस कर रही महिला का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। ये लोग उसे घसीटते हुए अपने साथ ले गए। वहां मौजूद एक युवती ने बचाने की कोशिश कीए लेकिन उसे आरोपियों ने धक्का दे दिया। एक आरोपी के हाथ में कट्टा था।                                                                              
                         बताया गया है कि खानपुरा के भावसार धर्मशाला में महिलाएं और युवतियां गरबा की प्रैक्टिस कर रही थीं। इस दौरान 4 युवक और दो महिलाएं वहां पहुंची और गरबा कर रही महिला को पकड़ लिया। वे उसे अपने साथ ले जाने लगे। वहां मौजूद सभी लोग डरकर पीछे की तरफ भाग गए। सिर्फ एक युवती उसे बचाने आगे आई लेकिन आरोपी महिलाओं ने उसे धक्का दिया और मारपीट की। आरोपी महिला को गलियों में घसीटते हुए अपने साथ जबरदस्ती ले गए। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने जिले में नाकाबंदी करा दी। चेकिंग के दौरान शामगढ़ थाना क्षेत्र के चंदवासा में गाड़ी को रुकवाया। इसमें से महिला को बरामद किया गया। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि गरोठ थाना क्षेत्र निवासी महिला अपने पति को छोड़कर पिछले 3 महीने से यश नाम के युवक के साथ मंदसौर में लिव-इन-रिलेशन में रह रही थी। बीती रात 11 बजे के लगभग महिला के परिजन गरबा पंडाल पहुंचे और उसे अगवा कर वैन से अपने साथ ले जा रहे थे। फिलहाल दो महिलाओं समेत 7 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पीडि़ता ने बताया कि वह अपने पति की शराब पीने और मारपीट करने की आदतों से तंग आ गई थी। वह यश के साथ ही रहना चाहती है जिसके लिए उसके परिजन तैयार नहीं है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak