khabar abhi tak

जमीन बेचने के नाम पर महिला से लाखों की धोखाधड़ी,रोजगार सहायक ने सुरक्षा का हवाला देकर रखे थे 17.24 लाख रुपए, अब नहीं लौटा रहा

कटनी। कटनी में जमीन बिक्री के मामले में एक महिला के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। नई बस्ती की रहने वाली नीता निषाद ने कलेक्टर को बताया कि उन्होंने बहोरीबंद तहसील के नैगवां गांव में अपनी 11 एकड़ जमीन 29 लाख 70 हजार रुपए में बेची थी।

                                  जमीन खरीदने वाले रामफल गौतम और शिवम गौतम ने रजिस्ट्री कार्यालय में 17 लाख 24 हजार रुपए दिए थे। बरही ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक सुमित सैनी ने सुरक्षा का हवाला देकर यह राशि अपने पास रख ली। उन्होंने महिला को आश्वासन दिया था कि पैसे उनके घर तक पहुंचा देंगे। नीता को अब तक जमीन की कुल कीमत में से सिर्फ 12 लाख 46 हजार रुपए ही मिले हैं। उन्होंने कलेक्टर से शिकायत करते हुए सुमित सैनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।  दूसरी तरफ सुमित सैनी का कहना है कि महिला का आरोप निराधार है। उनका दावा है कि तय सौदे के अनुसार पूरी रकम दे दी गई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak