khabar abhi tak

स्कूली छात्राओं को आया भाव, दुर्गा पंडाल में सुबह की आरती के दौरान 15 छात्राएं भाव खेलते दिखीं

 

मंडला। मंडला के निवास में गायत्री मंदिर के समीप माता महाकाली पंडाल में स्कूल डे्रस में छात्राएं भाव खेलते दिखी, इस मामले का एक वीडियो सामने आने के बाद चर्चाओं का माहौल बन गया। यह घटना उस वक्त हुई है जब छात्राएं घर से स्कू ल जाने के लिए निकली थी। 

                         खबर है कि पंडाल के समीप स्थित कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की लगभग 10 से 15 छात्राएं सुबह आरती के समय स्कूल जा रही थीं। इसी दौरान उन्हें भाव आ गया और वे स्कूल ड्रेस में ही माता के जयकारों के बीच भाव खेलने लगीं। इस पूरे घटनाक्रम को किसी व्यक्ति ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष प्रिंस उर्फ राजा ठाकुर ने बताया कि माता की स्थापना के बाद करीब 11 बजे आरती हो रही थी। तभी इन स्कूली बच्चियों को भाव आ गया था। वह स्कूल की ओर जा रही थीं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak