khabar abhi tak

सेवा पखवाड़ा : आगे आए युवा, दोपहर 12 बजे तक 798 यूनिट रक्त का संग्रहण, देखें वीडियो



जबलपुर।
सरकार के सेवा पखवाड़े के तहत बुधवार को रक्तदान करने में युवा आगे रहे। इनमें युवतियां भी शामिल रहीं। दोपहर 12 बजे तक 798 यूनिट रक्त का संग्रहण हो चुका था। रक्तदान शिविर जिला अस्पताल विक्टोरिया, सिविक सेंटर मढाताल स्थित गुजराती मंडल, सिविल अस्पताल रांझी, ज्ञानगंगा इंजियनियरिंग कॉलेज, श्रीराम इंजियनियरिंग कॉलेज, महाकौशल कॉलेज में लगाये गये हैं। 


इन छह रक्तदान शिविरों के साथ ही सिहोरा, पाटन, मझौली, पनागर, शहपुरा, कुंडम और बरगी के स्वास्थ्य केंद्रों में भी रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। रक्तदाता सेल्फी लेकर हैशटैग #megablooddonationjbp को टैग कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर सकेंगे। 


साल में दो बार रक्तदान शरीर के लिए महत्वपूर्ण

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने जिले में तेरह रक्तदान शिविरों में तय समय सुबह दस से पहले रक्तदान शुरू हो गया था।  रक्तदान को लेकर युवाओं में ज्यादा उत्साह दिखाई दे रहा है। रक्तदान शिविरों का भ्रमण किया। इस इन्होंने रक्तदानियों का हौसला  बढाया और रक्तदान कर चुके रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मान भी किया। रक्तदान शिविरों के भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्रीराम कॉलेज के रक्तदान शिविर भी पहुंचे।


कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने रक्तदान कर चुके युवाओं से चर्चा की और उनके साथ ग्रुप फोटो लिए। कॉलेज में सेना के कुछ जवानों ने भी रक्तदान में हिस्सा लिया था। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत एवं रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य डॉ सुनील मिश्रा, राजुल करसोलिया भी मौजूद थे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak