khabar abhi tak

117 दिन चल सका ग्रहस्थ जीवन, लव मैरिज के बाद निकला दहेज का जिन्न, नवविवाहिता की मौत


जबलपुर।
पनागर के रैपुरा में एक लव मैरिज 117 दिनों में सिमट गई। प्रेम प्रसंग के बाद परिजनों की सहमति से प्रेमीयुगल की शादी करवा दी गई लेकिन चार माह में ही दहेज के दानव ने नवविवाहिता की जान ले ली। पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच शुरू कर दी है।

पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि पनागर के रैपुरा गांव में रहने वाली महिला कुशवाहा की मौत हो गई है। बताया गया है कि रैपुरा में अंकित कुशवाहा और महिला पटेल के बीच प्रेम संबंध थे। इसकी भनक परिजनों को लग गई थी। परिजनों ने आपसी सहमति से दोनों का विवाह 13 मई को कर दिया था। 

दहेज के लिए प्रताड़ना

पुलिस ने बताया कि परिजनों का आरोप है कि विवाह के कुछ दिनों के बाद ही महिमा पर दहेज के लिए प्रताड़ना का दौर शुरू हो गया था। महिला परेशान रहने लगी थी। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे महिमा के ससुराल वालों ने महिला के भाई को फोन किया और बताया कि महिमा की तबीयत खराब है। उसे मेडिकल ले आए हैं। जब मायका पक्ष मेडिकल पहुंचा तो महिमा की मौत हो चुकी थी।

शरीर पर थे चोट के निशान

मृतक महिला की चाची किरण कुशवाहा का आरोप है कि महिला के शरीर में चोट के निशान थे। शरीर नीला पड़ा हुआ था। नाक और होंठ पर चोट के निशान थे। शादी के  दौरान ससुराल वालों ने लगुन लौटा दी थी। मौके पर पचार हजार रूपयों की मांग की थी। थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया की परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak