इधर सिंगरौली के खुटार इलाके में बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। एक बच्चा झुलस गया, वहीं दो बकरियों की भी जान चली गई। पुलिस का कहना है कि आज तीनों बच्चे बकरियां चरा रहे थे। इस दौरान अचानक मौसम बदला। बिजली चमकने के साथ बारिश होने लगी। बच्चे एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। उसी पेड़ पर बिजली गिर गई। दूसरी ओर मौसम विशेषज्ञों का का कहना है कि लो प्रेशर एरिया की एक्टिविटी की वजह से मध्यप्रदेश में बारिश का दौर चल रहा है। अगले 2 दिन भी तेज बारिश हो सकती है। अगले हफ्ते से मध्यप्रदेश से मानसून की वापसी होने की संभावना है।
एमपी में कोटे से ज्यादा पानी गिरा-
मध्यप्रदेश में 16 जून को मानसून ने आमद दी थी। तब से अब तक औसत 42 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 34.9 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 7.1 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। यह कोटा पिछले सप्ताह ही पूरा हो गया है।