khabar abhi tak

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कुछ दिन पहले बनी थी आंगनबाड़ी सहायिका, मां बोली केन्द्र में हुई घटना से परेशान थी

 

कटनी। अल्फर्ट गंज में आज दोपहर 2 बजे के लगभग 20 वर्षीय युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती को फांसी के फंदे पर लटकते देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, जिनकी सूचना पर आई पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। 

                                     पुलिस अधिकारियों के अनुसार कटनी के अल्फर्ट गंज में रहने वाली युवती वेदिका यादव यहां पर सत्यम एकेडमी में पीजीडीसीए की छात्रा थी, जिसका कुछ दिन पहले ही अल्फर्ट गंज के एक आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद पर हुआ था। आज घर में कोई नहीं था, इस दौरान वेदिका ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद मां ने फोन किया तो कोई जबाव नहीं मिला, चितिंत होकर पड़ोस में रहने वाली अपनी भाभी को भेजा। महिला आई तो देखा कि वेदिका फांसी के फंदे पर लटक रही है। जिससे वे घबरा गई और परिजनों सहित उनकी मां को फोन पर खबर दी। देखते ही देखते यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद व जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

मां ने लगाए गंभीर आरोप-

मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि वेदिका कुछ दिनों से परेशान थी। ठीक से खाना नहीं खा रही थी और गुमसुम रहती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वेदिका ने जिस आंगनबाड़ी केंद्र में काम करना शुरू किया था वहीं कुछ ऐसा हुआ है। जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया। मां का साफ कहना है कि केंद्र में हुई किसी घटना के कारण ही उनकी बेटी ने आत्महत्या की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak