khabar abhi tak

ट्रक हादसे में सुनवाई, वर्चुअल हाजिर हुए पुलिस कमिश्नर,कहा घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी,हाईकोर्ट ने मांगे घटनास्थल,एंट्री पॉइंट के फुटेज,अगली सुनवाई 10 अक्टूबर को

 

जबलपुर। इंदौर में हुए ट्रक हादसे में आज जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें इंदौर पुलिस कमिश्नर वर्चुअल और डीसीपी ट्रैफिक व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा की बेंच में पुलिस कमिश्नर की ओर से लिखित जवाब दाखिल किया गया। जिसमें बताया कि इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई की गई है। साथ ही पुलिस ने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी।

                              इंदौर में 15 सितंबर को एक ट्रक नो-एंट्री में घुस गया था और कई वाहनों को टक्कर मारी थी। इसमें तीन लोगों की मौत हुई थी और 12 लोग घायल हुए थे। ट्रक चालक नशे में था और ट्रक के नीचे आए वाहनों को करीब एक किमी तक घसीटते हुए ले गया था। मामले में हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर इंदौर पुलिस कमिश्नर को वर्चुअल हाजिर होने के निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिए हैं कि शहर की एंट्री पॉइंट के सभी सीसीटीवी फुटेज प्रस्तुत किए जाएं। इसके अलावा उस मार्ग का फुटेज भी पेश करने को कहा गया है जहां से ट्रक नो-एंट्री जोन में घुसा था। मामले की अगली सुनवाई 10 अक्टूबर को होगी। इससे पहले सरकार और इंदौर पुलिस कमिश्नर को इंदौर शहर के एंट्री पॉइंट के सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देने होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak