इस्लामाबाद. पाकिस्तान के क्वेटा में फिदायीन हमला हुआ। इस हमले में अब तक 10 लोगों के मारे जाने की खबर है, कई लोग इस हमले में घायल हुए हैं, अब तक 32 से ज्यादा घायल लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि आखिरकार ये हमला किसने किया।
सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि कुछ लोग सेना हेडक्वॉर्टर के पास आए और खुद को उड़ा लिया। फिलहाल घटना के बाद इलाके में सुरक्षा तगड़ी कर दी गई है। आपको बता दें कि इस वक्त पाकिस्तान में कई हमले हुए हैं, जिसे आतंकवादी हमला कहा जा रहा है। लगातार हो रहे इन हमलों की वजह से शाहबाज शरीफ सरकार की नींद उड़ गई है।
