पांढुर्णा। पांढुर्णा के गुम्मूढाना गांव में 5 दिन से लापता मां और उसकी दो साल की बेटी के शव आज दोपहर दो बजे खेत के कुएं में मिले। दोनों शव एक-दूसरे से चिपके हुए थे।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतका की पहचान 33 वर्षीय शर्मिला धुर्वे और उसकी दो वर्षीय बेटी मीनाक्षी के रूप में हुई है। मृतक के पति राजू धुर्वे ने पुलिस को बताया कि शर्मिला 26 सितंबर की शाम को दुकान जाने का कहकर घर से निकली थीए जिसके बाद से वह लापता थी। नंदनवाड़ी पुलिस की मौजूदगी में करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। शवों से काफी बदबू आ रही थी। दोनों शवों को खटिया में रखकर ट्रैक्टर से पांढुर्णा सिविल अस्पताल पहुंचाया गयाए जहां उनका पोस्टमॉर्टम किया गया।
खुद के खेत में मिली मां-बेटी की लाश-
राजू धुर्वे पेशे से किसान हैं और शव उसी के खेत के कुएं में मिले हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला ने अपनी बेटी के साथ कुएं में कूदकर जान दी है या उनकी हत्या की गई है। इन दो पहलुओं पर नंदनवाड़ी पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।