khabar abhi tak

जबलपुर : सिहोरा में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार बस दुर्गा पंडाल में घुसी, 1 की मौत, 20 घायल, 6 लोग गंभीर, लोगों ने किया पत्थराव

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौरी चौराहा में तेज रफ्तार बस के नो-एंट्री क्षेत्र में प्रवेश करते राहगीरों को रौंद दिया। जिस समय यह हादसा हुआ समीप के दुर्गा पंडाल में आरती चल रही थी।  हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सिहोरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए नो-एंट्री का उल्लंघन किया और सामने से आ रहे वाहन को टक्कर मार दी। घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने बस पर पथराव कर अपना आक्रोश जताया। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही सिहोरा पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सभी को सिहोरा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। 6 को गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

कटनी से जबलपुर जा रही थी बस

जानकारी के मुताबिक बस (एमपी 49 पी 0251) कटनी से जबलपुर जा रही थी। गौरी तिराहे के पास पहुंचते ही ड्राइवर का नियंत्रण बस से हट गया और वह सीधे पंडाल में जाकर घुस गई। घटना की जानकारी लगते ही सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों के इलाज की व्यवस्था के लिए डीन को निर्देश दिए गए हैं।

हादसे में ये लोग हुए हैं घायल

रोली सोनी, ममता कोल, खुशबू वंशकार, वंदना बर्मन, संध्या चौधरी, शिखा चौधरी, कैलाश चौधरी, मनीष दहिया, कोदू लाल बर्मन, सोहनलाल.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak