khabar abhi tak

चेन्नई में बड़ा हादसा : थर्मल पावर प्लांट में गिरी मचान, 9 मजदूरों की मौत, कई गंभीर घायल

 
चेन्नई. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में मंगलवार शाम को एक बड़ा हादसा हुआ. एन्नोर थर्मल पावर प्लांट की नई साइट पर निर्माण कार्य के दौरान मचान गिर गई. इस दौरान साइट पर काम कर रहे कई मजदूर उसी में दब गए. हादसे की सूचना पर थर्मल पावर प्लांट में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया. 

इसी बीच लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस-प्रशासन को भी दी. सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. हादसे में अब तक 9 मजदूरों की मौत हो चुकी है. वहीं कई गंभीर घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर अफरातफरी का माहौल है.

बता दें कि एन्नोर थर्मल पावर प्लांट चेन्नई में स्थित एक कोयला आधारित बिजली संयंत्र है, जिसे 1970 में स्थापित किया गया था. इसकी क्षमता 450 मेगावाट है. यह ञ्ज्रहृत्रश्वष्ठष्टह्र के तहत राज्य का एक महत्वपूर्ण बिजली प्रदाता रहा है. वर्तमान में एन्नोर एसईजेड सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट जैसी विस्तार परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, जिनका लक्ष्य सितंबर 2026 तक शुरू होना है.

30 फीट से नीचे गिरे मजदूर

इसी थर्मल पावर प्लांट में मंगलवार 30 सितम्बर की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. पावर प्लांट की नई साइट निर्माण कार्य चल रहा था. मजदूर मचान पर चढ़कर काम कर रहे थे. तभी एकाएक मचान भरभराकर नीचे गिर पड़ी. करीब 30 फीट से मजदूर नीचे गिरे और तेज आवाज हुई. आवाज सुनकर साइट पर अलग-अलग जगहों पर काम कर रहे अन्य मजदूर भी पहुंच गए. मजदूरों ने आनन-फानन में खुस राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया और पावर प्लांट के अधिकारियों को सूचना दी.

हादसे में 9 प्रवासी मजदूरों की मौत

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अभी तक 10 प्रवासी मजदूरों को निकाला गया है. इनमें से 9 की मौत हो चुकी है. वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे के बाद घायलों को स्टेनली अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने 9 को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल एक मजदूर का इलाज किया जा रहा है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak