khabar abhi tak

OMG : चार बार बना दूल्हा, हर बार सुहागरात के पहले पत्नी भागी, पुलिस से मदद की लगाई गुहार

जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, यहां एक युवक की चार बार शादी हुई लेकिन एक बार भी उसे दुल्हन नहीं मिली. मामला जोधपुर जिले के लूणी थाना इलाके का है. यहां एक युवक के साथ उसके पड़ोसियों ने ही खेला कर दिया. विजेंद्र नाम के युवक की शादी नहीं हो रही थी. मौका देखकर पड़ोसियों ने उसे मदद करने का ऑफर दिया. पड़ोसी बोले कि अगर वो थोड़े पैसे उन्हें दे दे तो वो उसकी शादी करवा देंगे. विजेंद्र उनकी बातों में आ गया. हालांकि, उसे क्या पता था कि चार बार शादी करने के बाद भी उसे दुल्हन नसीब नहीं होगी. अब उसने इस मामले में पुलिस स्टेशन पहुंचकर न्याय के लिए गुहार लगाई है.

विजेंद्र अकेलेपन का शिकार था. उसने पड़ोसियों पर भरोसा किया. पड़ोसियों ने उसकी चार बार शादी करावाई, लेकिन एक भी दुल्हन दूल्हे के साथ नहीं आई. युवक की पहली शादी हुई तो मंडप सजा, गाजे बाजे के साथ बारात चढ़ी. दुल्हन बस से उतरी, लेकिन फिर वो बस में ही दोबारा चढ़कर नौ दो ग्यारह हो गई. युवक के पड़ोसियों ने उसे दिलासा देते हुए कहा कि वो अलगी बार अच्छी लड़की लाएंगे.

युवक को मिला सिर्फ दिलासा

युवक ने पड़ोसियों की बात मान ली. फिर कुछ समय बाद युवक की दूसरी शादी की तैयारियां शुरू हुईं. बारात पहुंची, शादी हुई. शादी के बाद दुल्हन ट्रेन में बैठी और फरार हो गई. इस बार भी युवक को धोखा ही मिला. दूल्हा अब तीसरी बार की शादी की तैयारी में लग गया. फिर से मंडप सजा. इस बार उसको यकीन था कि उसकी तकदीर में दुल्हन जरूर होगी.

दुल्हन के साथ पंडित भी भागा

इस बार तो हद ही हो गई. युवक की शादी की रश्में शुरू हुईं, लेकिन दुल्हन ही फरार हो गई. यहां तक की शादी के मंत्र पढ़ रहा पंडित भी भाग गया. दूल्हा और बाराती बेचारे माथा पकड़कर बैठ गए. युवक को उसके पड़ोसियों ने चौथी बार फिर शादी का ख्वाब दिखाया. युवक को लगा चलो इस बार सब अच्छा होगा. चौथी बार लड़की आई. युवक की शादी भी हुई, लेकिन विदाई के समय उसकी दुल्हन उसके साथ जाने की बात से मुकर गई.

युवक ने खर्च कर डाले इतने रुपये

इसके बाद युवक को समझ आ गया कि उसके पड़ोसी उसकी शादी कराने के नाम पर उसको ठग रहे हैं. युवक ने इन चारों शादियों में कुल तीन लाख 85 हजार रुपये खर्च कर डाले, लेकिन उसका अकेलापन जस का तस बना रहा. फिर युवक ने अपने चार पड़ोसियों पप्पू भारती, अमर भारती, भंवरी देवी और राकेश भारती से अपने पैसे वापस मांगे. पड़ोसियों ने शुरू में युवक से दो माह बाद पैसे लैटाने की बात कही.

युवक को इंसाफ की उम्मीद

फिर जब युवक ने बार-बार अपने पैसे मांगे तो पड़ोसियों ने उसे फर्जी मामले में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी दी. आखिर में युवक पुलिस के दरवाजे पर पहुंचा. उसने लूणी थाने में अपने चारों पड़ोसयों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. अब मामला पुलिस के हाथ में है. युवक को उम्मीद है कि उसको इंसाफ मिलेगा.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak