khabar abhi tak

जंगल रिसोर्ट में गोली चलाने के पहले दबोच लिया गया बदमाश, पिस्तौल बरामद

जबलपुर। 
पनागर के सूरमावाह के जंगल रिसोर्ट में गोली चलाने के पहले ही एक बदमाश को पकड़ लिया गया है। पनागर पुलिस ने सूचना मिलते ही फुर्ती दिखाई और तत्काल दबिश देकर आरोपी युवक को दबोच लिया, जिसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद किया। 
पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि जंगल रिसोर्ट में एक व्यक्ति पिस्तौल लेकर वारदात को अंजाम देने जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने जंगल में घेराबंदी की। घेराबंदी की भनक बदमाश को नहीं लग सकी और पुलिस ने जंगल के रास्ते रिसोर्ट में प्रवेश करके निर्भय नगर, अधारताल के रहने वाले अजय कनौजिया उर्फ अन्नू को दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक की तलाशी ली तो उसकी कमर में खुसी देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस मिला। 
टीआई का कहना है कि आरोपी पर अधारताल थाने में 20 आपराधिक मामले लंबित है। आरोपी मौके पर किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से था। पुलिस यह छानबीन कर रही है कि बदमाश का जंगल रिसार्ट में पहुंचने का आशय क्या था। पुलिस टीम में एसआई रवि सिंह परिहार, एएसआई मिथलेश त्रिपाठी, आरक्षक हरवंश सिंह सहित क्राइम ब्रांच थी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak