khabar abhi tak

' शक्कर सेठ ' के घर में घुसकर 90,000 उड़ाए, सीसीटीवी से खुलासा


जबलपुर।
घर में सो रहे तेल-शक्कर के एक सेठ के घर चोरों ने धावा बोलकर 90,000 उडा लिए। सुबह जब सेठ सोकर उठे, तब तक उनके बैग गायब हो चुके हैं। चोरी का अंदेशा होते ही सेठ ने जब घर में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे तो यह सामने आया कि अज्ञात व्यक्ति देर रात घर में घुसा था और वह अपने साथ रूपयों से भरा बैग ले गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संभावित संदेहियों की छानबीन कर रही है।

मदनमहल पुलिस ने बताया कि स्नेह नगर निवासी अंकुर कुकरेजा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शक्कर-तेल का व्यापारी है। 31 जुलाई रात 2.30 बजे खाना खाकर सो गया था। सुबह उठकर देखा तो पोर्च का दरवाजा खुला हुआ था। चोरी की शंका होने पर कमरे मे जाकर देखा तो वहां रखे दो कपडे के बैग नहीं थे। बैग मे वसूली के नगदी 90,000 रूपये एंव शक्कर तेल के बिल नही थे। बैग की तलाश की लेकिन कही पता नही चला। घर पर लगे सीसीटीव्ही फुटेज देखने पर यह सामने आया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसके घर मे घुसा था और बैग चोरी करके भाग गया था। 

डलियानुमा थैले से जेवरात गायब

पुराना कंचनपुर में रहने वाली राजकुमार कुशवाहा के घर के भीतर डलियानुमा थैले से बीस हजार रूपए के जेवरात चोरी हो गए हैं। अधारताल पुलिस ने बताया कि महिला काम पर जाने के पहले जेवर देखकर गई थी, जब मजदूरी करके लौटी तो थैले में जेवरात नहीं थे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak