khabar abhi tak

अमित शाह का सिर कलम करने वाले बयान पर फंसी महुआ मोइत्रा, FIR दर्ज

 
रायपुर.
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर मुश्किलों में घिर गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर दिए गए एक बेहद आपत्तिजनक बयान को लेकर उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने रविवार (31 अगस्त) को इस बात की पुष्टि की।

दरअसल, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में पत्रकारों से बात करते हुए बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर एक विवादित बयान दिया था। जब उनसे घुसपैठ पर सवाल किया गया, तो उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, अगर (अमित) शाह बांग्लादेश से घुसपैठ रोकने में विफल रहते हैं, तो सबसे पहले आपको उनका सिर काटकर अपनी मेज पर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा केंद्रीय गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी है, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह पूरी तरह विफल रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, एक स्थानीय निवासी गोपाल सामंतो की शिकायत पर बीते शनिवार को टीएमसी सांसद के खिलाफ यह स्नढ्ढक्र दर्ज की गई। उन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196 (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 197 (राष्ट्रीय एकता के लिए पूर्वाग्रह से भरी बातें कहना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि मोइत्रा का बयान न केवल आपत्तिजनक और असंवैधानिक है, बल्कि इससे रायपुर के माना कैंप इलाके में बसे बांग्लादेशी शरणार्थियों के बीच भय का माहौल भी बन रहा है और यह अन्य समुदायों में गुस्सा भड़का सकता है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak