बताया गया है कि कृष्ण कुमार गुप्ता बाथरूम जाने का बहाना कर वार्ड से बाहर निकले और अचानक तीसरी मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी। गिरने की आवाज सुनकर अस्पताल कर्मचारी दौड़े लेकिन मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई थी। संजय गांधी अस्पताल प्रबंधन का कहना था कि मृतक बैकुंठपुर निवासी थे और गंभीर बीमारी के चलते अस्पताल में 24 घंटे पहले ही भर्ती किया गया था। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। वहीं पुलिस को पूछताछ में परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग लंबे समय से बीमारी से परेशान थे। लगातार 15 दिनों से बुखार आ रहा था और सेप्टिसीमिया के लक्षण दिख रहे थे। बीमारी के कारण निराश होकर उन्होंने यह कदम उठाया। सेप्टिसीमिया एक खतरनाक रक्त संक्रमण है जो तुरंत इलाज न मिले तो जानलेवा हो सकता है।
Tags
madhya-pradesh