khabar abhi tak

कटनी आते समय ट्रेन से गायब युवती का क्लू मिला, एक यात्री ने कहा-बेंगलुरु जाने वाली ट्रेन में लड़के के साथ दिखी

 
भोपाल.
रानी कमलापति स्टेशन से गायब हुई सिविल जज एक्जाम की तैयारी कर रही कटनी निवासी अर्चना तिवारी की गुमशुदगी केस में प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती ने लापता होने से पहले कुछ नंबरों पर फोन लगाया था। वहीं प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक वह किसी लड़के के साथ बेंगलुरु जाने वाली ट्रेन में चढ़ती हुई दिखाई दी है।

बेंगलुरु ट्रेन में युवक के साथ दिखने का दावा 

बताया जाता है कि एक यात्री ने अर्चना को ट्रेन में देखने का दावा किया है। उसने बताया कि अर्चना 7 अगस्त को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से लाल कुआं-बेंगलुरु ट्रेन में एक युवक के साथ सवार हुई थी। युवक ने बताया कि उसने अर्चना को बैतूल तक सफर करते देखा था, लेकिन बैतूल में वो खुद उतर गया। 

लापता होने से पहले किया फोन 

पुलिस की जांच में जो बात सामने आ रही है, उसके मुताबिक लापता होने से पहले अर्चना की कुछ नंबर पर लगातार बातचीत की थी। जिन नंबरों से बातचीत हुई थी, उन नंबर को जीआरपी ट्रेस कर रही है। पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जांच कर रही है। वह अब तक किसी भी सीसीटीवी में नहीं दिखी है। अब तक  भोपाल, नर्मदापुरम, कटनी, उमरिया और बैतूल में सर्चिंग जारी है।

सीडीआर खंगाल रही GRP

अर्चना का मोबाइल अब भी स्विच ऑफ है। 11 अगस्त को नर्मदापुरम में उसकी आखिरी लोकेशन मिली थी। रेलवे मामले में पुलिस ने जांच और तेज कर दी है। युवती की तलाश के लिए जीआरपी और आरपीएफ ने टीम बनाई है। पुलिस अर्चना के मोबाइल का सीडीआर खंगाल रही है। 

रक्षाबंधन पर घर आने के दौरान हुई थी गायब

बता दें कि कटनी की रहने अर्चना तिवारी इंदौर से सिविल जज की तैयारी कर रही थी। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए इंदौर से कटनी जा रही थी। लेकिन रास्ते में वह लापता हो गई और सीट पर सिर्फ उसका सामान मिला था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak