khabar abhi tak

जरूरतमंदों को नि:शुल्क न्याय उपलब्ध कराने का लिया संकल्प


मुस्लिम लीगल एड एंड वेलफेयर सोसाइटी का मिलन समारोह आयोजित

जबलपुर। मुस्लिम लीगल एड एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गुरूवार को मिलन समारोह आयोजित किया गया। समाज के अधिवक्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपना परिचय दिया। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने जूनियर अधिवक्ताओं को सुगमता से जरूरतमंदों को निशुल्क न्याय सहायता उपलब्ध करने हेतु मार्गदर्शन दिया। सोसाइटी सदस्यों ने जरूरतमंदों को नि:शुल्क न्याय उपलब्ध कराने के लिए संकल्प लिया।

सोसाइटी अध्यक्ष शबाब खान व उपाध्यक्ष रिजवान खान ने कहा कि सोसाइटी समाज में न्याय और समानता को बढ़ावा देने के लिए काम करती है। सोसाइटी के सदस्य विभिन्न कानूनी और सामाजिक मुद्दों पर काम करते हैं। जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को न्याय दिलाने में मदद करना है, जो आर्थिक या सामाजिक कारणों से न्याय प्राप्त करने में असमर्थ हैं। इस दौरान सोसाइटी के सभी सदस्यों ने जरूरतमंदों को नि:शुल्क कानूनी सहायता प्रदान करने और उनके अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लिया। 

स्टेट बार काउंसिल सदस्य अहादुल्ला उस्मानी,रासिद सुहैल सिद्दीकी,मुख़्तार अंसारी, टीके फरीदी, शमीम अहमद, जीएम कुरैशी, फिरोज अंसारी, कादिर खान, एमएच मंसूरी, कमर जबीं, सादिक खान, मुबारिक खान, शेख अजीम, हाजी मुईन खान, रहीस खान, शफी खान, शेख़ इरफान, मासूम खान, ज़फ़र खान, मो.रहीस, मो.आदिल, मोहसिन खान मोनू उपस्थित थे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak