चाकू-छुरी चलने का झांसा देकर वृद्धा को लूटा


लार्डगंज मेंु गुरूवार सुबह वारदात, अज्ञात मोटरसाइकिल सवार गायब

जबलपुर। लार्डगंज मुख्य मार्ग पर भूरामल धर्मशाला के पास दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने गुरूवार सुबह एक वृद्ध महिला को चाकू-छुरी चलने का झांसा देकर लूट लिया। महिला ने सोने की चेन लूटने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।

लार्डगंज पुलिस ने बताया कि शेष नाग मंदिर के सामने रहने वाली सुधा जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गुरूवार सुबह घर से पैदल लाखा भवन दर्शन करने जा रही थी। सुबह 8 बजे जैसे ही मेन रोड़ में भूरामल धर्मशाला के आगे पहुंुची थी। सड़क के किनारे 2 युवक एक मोटर सायकल में बैठे मिले। सुधा को देखते ही उनमें से एक युवक मोटर सायकल से उतरकर उससे बोला कि लक्ष्मी भंडार के पास चाकू-छूरी चल रही है। काफी भीड़ जमा है। पुलिस आने वाली है। आप अपनी चैन उतारकर रख लो। उसने अपनी चैन उतार ली। तभी दोनों में से एक लड़के ने उससे कहा कि चैन दीजिये, उसे रूमाल में बांधकर देता हूं। महिला ने अपनी चैन अज्ञात लड़के को दे दी। महिला ने जब चैन वापस मांगी तो दोनों मोटर सायकल चालू कर भागने लगे। महिला ने मोटर सायकल रोकने पीछे से पकड़ लिया, लेकिन मोटरसाइकिल में रफ्तार होने से वह गिर गयी थी। दोनों अज्ञात आरोपी उसकी आंखों के सामने से भाग गए। 

Post a Comment

Previous Post Next Post