बताया गया है कि रसल चौक शराब दुकान के सामने एक युवक लम्बे समय से डोसा की दुकान लगा रहा है। आज दोपहर एक बजे के लगभग कुछ बदमाश आए और डोसा संचालक के साथ गाली गलौज करने लगे, उसने जब विरोध किया तो सभी ने मिलकर पीटना शुरु कर दिया। दिन-दहाड़े हुए घटनाक्रम को देखकर राह चलते लोगों रुक गए, आसपास के दुकानदार भी आ गए। जिन्होने बीच बचाव करने की कोशिश की लेकिन युवक किसी की बात को सुनने तैयार नही थी। कुछ देर बाद पुलिस कर्मी भी आ गया, वह भी समझाइश देते हुए शांत करा रहा था, फिर भी डोसा दुकान संचालक के साथ मारपीट की जा रही थी। हालांकि अभी तक कि मारपीट की शिकायत नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि पीडि़त युवक द्वारा शिकायत की गई तो कार्यवाही की जाएगी।