जबलपुर। अधारताल के आनंद नगर कॉलोनी में प्रवेश के साथ ही बनी पानी की टंकी जर्जर हो गई है। खतरनाक हालत में पहुंच गई इस टंकी में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। टंकी की हालत यह है कि इसके पिलर जर्जर हो गए हैं। पिलर से सरिया दिखाई दे रही है। सरियों के आसपास से प्लास्टर गिर रहा है। लगातार पानी के रिसाव से टंकी के पिलर पर काई जम गई है।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पानी की टंकी की जर्जर दशा की मरम्मत करने के लिए कई बार कहा गया है लेकिन उसके बाद भी मरम्मत नहीं की गई, इससे टंकी की हालत नाजुक हो गई है। टंकी का एक भी पिलर ऐसा नहीं है, जो साबुत बचा हो। पिलर के उपरी हिस्से से लगातार प्लास्टर के टुकड़े गिर रहे हैं। सरिया का जाल दिखाई दे रहा है। पानी के रिसाव से नीचे शीपेज आ गई है। टंकी के आसपास लोगों ने रहने के लिए कब्जा करके रखा हुआ है, इससे यह खतरनाक स्थिति में पहुंच गई है।
- टंकी से प्लास्टर के टुकड़े गिर रहे हैं। सरिया दिखाई दे रही है।
रामनिक
- टंकी का एक पिलर भी साबुत नहीं है। कभी भी टंकी गिर सकती है।
सरजू
- टंकी के मरम्मत की सूचना जोन कार्यालय को दी है, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
जाकिर
