khabar abhi tak

एक बाइक पर सवार थे चार दोस्त सामने से कार ने मारी टक्कर, चारों की मौत

नोएडा. उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक सड़क हादसे में चार दोस्त की मौत हो गई. चारों दोस्त एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी सामने से आ रही वैगनआर कार से उनकी टक्कर हो गई. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान चारों ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है.

नोएडा के ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के गांव कुलेसरा पुस्ता रोड पर टीवीएस राइडर बाइक और वैगनआर कार में जोरदार टक्कर में चार किशोरों की मौत हो गई. सभी लोग एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. इस बीच सामने से आ रही वैगनआर कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई. टक्कर होते ही बाइक पर सवार चारों किशोर उछलकर दूर रोड़ पर जा गिरे. इस हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई.

पुलिस ने कार ड्राइवर को हिरासत में लिया

मृतकों की पहचान सुमित, लवकुश और उनके दो अन्य दोस्त रिहान और मोनू ठाकुर के तौर पर हुई है. जिनकी उम्र 16 से 18 साल के बीच बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही कार को कब्जे में लेकर आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. घटना की सूचना मिलने के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak