khabar abhi tak

दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में पार्सल बुकिंग पर चार दिनों तक रोक, स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा कारणों से पाबंदी

जबलपुर. रेलवे ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली एरिया के लिए पार्सल बुकिंग अस्थाई रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध जबलपुर सहित सभी रेल मंडलों और क्षेत्रीय जोन से चलने वाली उन सभी ट्रेनों पर लागू होगा, जो लोडिंग या अनलोडिंग के लिए दिल्ली क्षेत्र में रुकती हैं। जारी आदेशों में कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली एरिया में 12 से 15 अगस्त तक 4 दिन के लिए अस्थाई रोक लगाई गई है।

इन स्टेशनों पर रहेगा असर

यह रोक दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों जैसे नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली सराय रोहिल्ला और आदर्श नगर दिल्ली पर सभी प्रकार के पार्सल लेनदेन के लिए लगाई गई है।

क्या रहेगा प्रतिबंधित

इन चार दिनों में पार्सल गोदामों को खाली रखा जाएगा और पार्सल पैकेज की पैकिंग की अनुमति नहीं होगी। यह प्रतिबंध लीज पर दिए गए एसएलआर, एजीसी और वीपीएस सहित सभी आंतरिक और बाहरी ट्रैफिक पर भी लागू होगा। यात्री अपने साथ केवल व्यक्तिगत सामान ले जा सकेंगे। पंजीकृत समाचार पत्रों और पत्रिकाओं की बुकिंग वाणिज्यिक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद ही की जा सकेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak