जबलपुर। देहात के फैक्ट्री मजदूरों को फेरी करके शराब मुहैया का काम कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह युवक स्कूटर में पॉलीथिन की बोरियों में शराब भरकर जबलपुर से लेकर शहपुरा तक जगह-जगह शराब मुहैया करवा रहा था। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़कर उसके कब्जे से शराब जब्त कर ली है।
चरगवां थाना प्रभारी उप निरीक्षक अभिषेक प्यासी ने बताया कि बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर शहपुरा में घेराबंदी की गइ थी। पुलिस दल ने शहपुरा तरफ से आर रही दोपहिया स्कूटर क्रमांक एमपी 20 जेडडब्ल्यु 6508 में उमरिया डुंगरिया के फैक्ट्री के पास पकड़ लिया। पुलिस ने छनबीन में पाया कि गढ़ा निवासी करण चक्रवर्ती स्कूटर की बोरियों में शराब की बोतले रखा हुआ था। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह क्षेत्र में शराब लाकर मजदूरों को बेचता था। स्कूटर में रखी 2 बोरी को चैक करने पर 343 पाव देशी शराब जब्त की। पुलिस का कहना है कि युवक रोजाना पुलिस की नजर बचाकर जबलपुर से शराब ढोकर लाता था और मजदूरों को सस्ते दामों पर दे देता था।
