khabar abhi tak

ट्रक के कुचलने से मोटर साइकल सवार दो युवकों की मौत, गाड़ी छोड़कर चालक फरार

 

 मंडला। बिछिया रोड पर आज शाम 5 बजे के लगभग मोटर साइकल सवार दो युवकों को ट्रक ने टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को देख आसपास के लोगों में चीखपुकार मच गई, इस बीच चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। 

                                    पुलिस अधिकारियों के अनुसार लखनादौन जिला सिवनी निवासी सुमनसिंह पटैल मोटर साइकल से बिछिया से मंडला के लिए निकला, उसके साथ एक व्यक्ति साधु के वेशभूषा में था। सुमनसिंह जब औरई तालाब के सामने से गुजर रहा था। इस दौरान सामने से आए ट्रक के चालक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगते ही मोटर साइकल सहित दोनों व्यक्ति सामने की ओर गिरे, जिन्हे ट्रक ने कुचल दिया। दुर्घटना होते देख राह चलते लोगों में चीख पुकार मच गई। कुछ लोगों ने पीछा किया तो चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूछताछ के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सुमन सिंह के परिजनों को खबर दे दी है। वहीं दूसरे व्यक्ति की शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak