जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पत्नी के साथ गौरीघाट पहुंचकर पुण्य सलिला मां नर्मदा जी का पूजन का आरती की। इस मौके पर सीएम मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल, मंत्री राकेशसिंह, सांसद आशीष दुबे, सुमित्रा बाल्मीक सहित अन्य जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। केन्द्रीय मंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज जबलपुर पहुंचने पर नेताओं, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। श्री नड्डा ने रानीताल स्थित भाजपा के संभागीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर जनता तक पहुंचने के टिप्स दिए। नेताजी सुभाष चंद्र बोस सांस्कृतिक सूचना केंद्र में आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने प्रदेश के चार मेडिकल कॉलेज की शुरुआत के लिए एमओयू साइन किए हैं। इसके बाद शाम 7 बजे श्री नड्डा पत्नी सहित गौरीघाट पहुंचे, यहां पर उन्होने नर्मदाजी का पूजन-अर्चन किया, फिर आरती कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।