khabar abhi tak

जेडीए का प्लाट दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी


दो महिलाओं से ठगे 14 लाख

जबलपुर। जबलपुर विकास प्राधिकरण की योजना क्रमांक 6  में बेशकीमती प्लाट को कौड़ियों के दाम दिलवाले का दावा करते हुए सर्वोदय नगर के एक व्यक्ति में दो महिलाओं को 14 लाख रुपए का चूना लगा दिया। रजिस्ट्री नहीं कराए जाने पर महिलाओं ने जेडीए कार्यालय में जब इसकी पतासा जी की तो मामला फर्जी निकला। महिलाओं ने प्लांट दिलवाने वाले को पकड़ा तो उसने उनकी राशि वापस करने का वादा किया और कुछ राशि वापस की। शेष राशि चुकाने के पहले आरोपी भाग गया। महिलाओं ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस से आरोपी व्यक्ति की खोजबीन करते हुए उसे गिरफ्तार कर दिया है।
लार्डगंज पुलिस ने बताया कि पुरानी चरहाई निवासी कंचन दीक्षित ने लिखित शिकायत की है कि वर्ष 2021 में पड़ोसी अंशु सेन एवं ऋषि साहू एवं भानू जैन के माध्यम से उसकी और सविता पाण्डेय की  पहचान गुरूमूर्ति निवासी सर्वाेदयनगर उजारपुरवा से से हुई थी। उसने मुझे और सविता पाण्डेय को जबलपुर विकास प्रधिकरण स्कीम न. 06 में प्लाट दिलाने के आश्वासन दिया, बताया कि मेरी जबलपुर विकास प्रधिकरण के अधिकारी से जान पहचान है। मैं आप दोनो को प्लाट आबंटन कराने में मदद करूगा। गुरूमूर्ति के द्वारा बताया गया कि विकास प्रधिकरण जबलपुर के स्कीम न. 06 जबलपुर में स्थित भुखण्ड क्रमांक आई-1067 रकवा 4500 वर्गफुट प्लाट की कीमत 1800 से 2200 रूपये वर्गफुट के बीच में प्लाट आबंटन करा दूगा। गुरूमुर्ति द्वारा प्लाट आँनलाईन रजिस्ट्रेशन कराया और  16 अक्टूबर 2021 को 2,72,000/- 2,72,000/- की कुल राशि 5,44,000/- एमपी कम्प्यूटर का जेडीए से टाईअप करने के नाम से एक खाता में राशि जमा कराया। फिर 14 फरवरी 22 एवं 17 फरवरी 2022 और 25 फरवरी 2022 को बैक जमा पर्ची के माध्यम से नौ-नौ लाख की कुल 27,00000/-की राशि एमपी कम्प्यूटर के नाम खाता में जमा कराया। माँ कम्प्यूटर गेट न. 04 जबलपुर के नाम से 9,00,000/- राशि जमा कराया। कुल राशि 36,00,000/- रूपये जमा कराने के बाद जबलपुर विकास प्रधिकरण जबलपुर में कुल राशि 41,44,000/- रूपये जमा कराये जाने की पावती रसीद माँगी। गुरूमुर्ति द्वारा प्रदान की गई रसीद जिसमें अंको में कुल राशि 118/- रूपये एवं शब्दो में बीस लाख बहत्तर हजार रूपये दो अलग-अलग रसीद एक ज्योति दीक्षित एवं सविता पाण्डेय के नाम पर दिया। गुरूमुर्ति द्वारा प्लाट के आबंटन हेतु अधिकारियो को प्लाट की फाईल आगे बढाने हेतु 1,10,000 /- नगद प्रदान करने को कहा, जो ऋषि साहू के मध्यस्थ गुरूमुर्ति को यह राशि प्रदान की गई। कुल राशि 42,54,000/- प्रदाय करने के पश्चात् जब प्लाट आबंटन एवं रजिस्ट्री कराने को बोला तो गुरूमुर्ति द्वारा प्लाट देने के नाम पर आनाकानी करने लगा। और कई बार समय लेने के बाबजूद भी प्लाट रजिस्ट्री नहीं कराया। जबलपुर विकास प्रधिकरण के कार्यालय में जाकर उक्त आबंटन रसीद दिखाया जो जेडीए अधिकारी द्वारा अमान्य बताया। 
 गुरूमुर्ति की शिकायत  करने को कहने पर गुरूमुर्ति द्वारा सविता पाण्डेय को 18,00,000/- रूपये किश्तो में दिये और उसे 11,00,000/- रूपये भी किश्तो में लौटाया है। 16 अक्टूबर 2024 से गुरूमुर्ति द्वारा शेष राशि 13,54,000/-/- लौटाने का आश्वशन दिया था, परन्तु गुरूमुर्ति राशि लौटाने के डर से कही भाग गया । गुरूमुर्ति ने विश्ववास में लेकर 13,54,000/- रूपये की धोखाधड़ी किया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak