बरेला मार्ग हो गया खतरनाक, एक हफ्ते के भीतर तीसरा हादसा
जबलपुर। बरेला में एकता मार्केट के पास मानकुंअर बाई महिला महाविद्यालय जा रही स्कूटर सवार एक शिक्षिका को बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने महिला को 108 एम्बुलें से अस्पताल भेजा। पुलिस ने मंडला के रहने वाले मोटरसाइकिल चालक को पकड़ लिया है। गौरतलब है कि एक हफ्ते के भीतर यह तीसरा सड़क हादसा है।
बरेला पुलिस ने बताया कि कोसमघाट तिराहे के पास एकता मार्केट निवासी प्रिया कुर्मी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर प्रिया स्कूटर से कॉलेज जा रही थी। उसके पीछे से आ रहे बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी तेज हुई थी प्रिया स्कूटर से उछलकर सिर के बल सड़क पर गिर गई। इसके साथ ही मोटरसाइकिल युवक भी सड़क पर वाहन सहित घिसट गया था।
क्षे़त्रीय लोगों ने बांधा कपड़ा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पर गिरने से प्रिया के सिर में चोटें आई थी। मौके पर खून बह रहा था। महिला की मदद करते हुए लोगों ने महिला के सिर में कपड़ा बांध दिया था, जिससे खून बंद हो।
एम्बुलेंस के साथ पुलिस पहुंची
मौके पर सूचना मिलते ही बरेला पुलिस के साथ एम्बुलेंस पहुंच गई। एम्बुलेंस से तत्काल महिला को अस्पताल भजा गया। पुलिस ने आरेापी मोटरसाइकिल चालक को हिरासत में ले लिया है।
कोसमघाट तिराहे पर युवक की मौत
तलैया, कोसमघाट तिराहे पर बरेला के पुराने बाजार में रहने वाले चंचल शेखर पांडे उर्फ अंकित पांडे की शुक्रवार को सड़क दुघर्टना में मौत हो गई है। बरेला पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता अशोक कुमार पाण्डे ने सूचना दी कि उसका पुत्र चंचल शेखर पाण्डे उर्फ अंकित पाण्डे मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 आर 4696 से अपने घर बरेला से अपनी डियूटी पर श्रीराम पेट्रोल पम्प के पास जा रहा था। इसका तलैया कोसमधाट मोड़ पर एक्सीडेण्ट हो जाने से मृत्यु हो गयी। अन्य हादसे में बरेला में मनेरी ड्यूटी में मोटरसाइकिल से जा रहे साहू परिवार के मुखिया की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।
