khabar abhi tak

पश्चिम मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की जबलपुर मंडल की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जबलपुर मंडल की दिनांक 21 अगस्त 2025 को जिला कार्यकारिणी बैठक का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक सभागृह में किया गया। इस कार्यकारिणी की बैठक में जिला रैली, जबलपुर मंडल में अक्टूबर माह में होने वाली राज्य रैली, एवं जिला के वार्षिक कार्यों पर चर्चा की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अपर मंडल रेल प्रबंधक/मुख्य जिला आयुक्त (स्काउट) सुनील टेलर द्वारा की गई। 

इस बैठक में वरि.मंडल कार्मिक अधिकारी/जिला आयुक्त (स्काउट) सुबोध विश्वकर्मा, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर राम बदन मिश्रा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक सहा. जिला आयुक्त (स्काउट) नितेश कुमार सोने, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी कल्याण सहा.जिला आयुक्त (स्काउट) सचिपति नंदन, जिला सचिव अनिल चौबे, जिला संगठन आयुक्त विमलेश तिवारी, संयुक्त जिला सचिव संजीव तिवारी जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) विजयलक्ष्मी पाणिग्रही, रेलवे स्कूल -जबलपुर, कटनी के शिक्षक प्राचार्य गण एवं जबलपुर, कटनी, सतना के यूनिट लीडर इस मीटिंग में उपस्थित रहे।   


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak