khabar abhi tak

पमरे महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में हिंदी प्रतियोगिता का पुरस्‍कार वितरण


जबलपुर।   
पश्चिम मध्य रेल  महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय के संरक्षण में सोमवार को हिंदी प्रतियोगिता पुरस्‍कार वितरण समारोह का आयोजन महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में किया गया। समारोह में अखिल रेल हिंदी प्रयितोगिताओं के प्रथम एवं द्वितीय दौर तथा 79वें स्‍वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्‍या के अवसर पर आयोजित काव्‍यपाठ प्रतियोगिता में पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय सहित मंडलों, कारखानों, शेडों एवं प्रमुख स्टेशनों से विभिन्‍न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले कुल 48 रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मनोज कुमार गुप्‍ता,  मुख्य राजभाषा अधिकारी, पश्चिम मध्‍य रेलवे के कर कमलो से प्रमाण पत्र एवं नकद पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया। 


समारोह के मुख्‍य अतिथि एवं मुख्‍य राजभाषा अधिकारी श्री गुप्‍ता ने कहा कि पश्चिम मध्‍य रेल पर नियमित रूप से राजभाषा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। राजभाषा प्रयोग-प्रसार हेतु अनुकूल वातावरण बनाने में मदद मिलती है। रेलमंत्री हिंदी निबंध प्रतियोगिता 2024-25 में राजपत्रित वर्ग में पमरे के एक अधिकारी नीरज दुबे, उप मुख्‍य इंजी./पमरे को प्रथम पुरस्‍कार तथा संजीव तिवारी, मुख्‍य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर को द्वितीय पुरस्‍कार मिलने पर बधाई दी I

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak