यह मामला उस वक्त सामने आया है जब लड़की 15 दिन तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने कटनी के रंगनाथ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि नाबालिगा की सहेली की मांं सपश्रा गुर्जर का हाथ है। पुलिस ने सपना गुर्जर को थाना बुलाकर पूछताछ की, पहले तो सपना ने पुलिस को गुमराह करती रही। जब महिला पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने एक युवक के साथ मिलकर लड़की को हरियाणा में एक युवक को 1 लाख 20 हजार रुपए में बेचने की जानकारी दी। इसके बाद कटनी पुलिस की एक टीम ने तत्काल हरियाणा के पलवल पहुंचकर दबिश दी। जहां पर लड़की, राबी जॉट उम्र 25 वर्ष के पास मिली। पुलिस ने रॉबी जाट को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि सपना गुर्जर व एक अन्य युवक को रुपए देकर लड़की से शादी की है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि वह 8 दिन से रॉबी के चंगुल से भागने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने लड़की को सुरक्षित रॉबी के कब्जे से छुड़ा लिया और उसे वापस कटनी ले आई और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस को जांच में पता चला है कि सपना गुर्जर बड़े मानव तस्करी गिरोह का हिस्सा है। इस मामले में झांसी और हरियाणा के दो अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने सपना गुर्जर और रॉबी जाट के खिलाफ मानव तस्करी, रेप, अपहरण, पॉक्सो एक्ट व एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।