khabar abhi tak

फूड रेड : फफूंद और कीड़े लगे पपीतों से ' ज्योति फूड ' में बन रही थी टूटी-फ्रूटी


खाद्य विभाग का छापा, ड्र्मों में भरे मिले सड़े-कीड़े लगे पपीते

जबलपुर। पनागर के सरसवां में ज्योति फूड फैक्ट्री में खाद्य विभाग ने छापा मारा। छापा टीम ने पाया कि फैक्ट्री में अनियमितताएं बरती जा रही थीं। अमानक हो चुके खाद्य से टूटी-फ्रूटी बनाई जा रही थी। टीम ने तत्काल खाद्य निर्माण पर रोक लगाते हुए फफूंद और कीड़े लगे पपीतों को अलग करवाया और फैक्ट्री पर कार्रवाई की।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार दुबे ने बताया कि पनागर के देहात क्षेत्र सरसवां में जयोति फूड के नाम से फैक्ट्री है। इसमें टूटी-फ्रूटी बनाई जाती है। यह टूटी-फ्रूटी पपीते से बनाते हैं। फैक्ट्री में अनियमितताएं बरते जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर देखा गया तो फैक्ट्री की हालत दयनीय थी। खाद्य सुरक्षा के नियमों को ताक पर रखा ज रहा था। फूड सेफ्टी टीम ने जब टूटी-फ्रूटी का कच्चा माल देखा तो बजबजाती गंदगी देख उसे तुरंत नष्ट करवाया।


शिकायतों पर कार्रवाई

फूड सेफ्टी ऑफिसर देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि बाजार में जो टूटी-फ्रूटी आ रही है, वह बहुत ही अनहाइजीनिक तरीके से बनाई जा रही है। शिकायत के आधार पर सेफ्टी टीम ने पनागर के ज्योति फूड नाम की टूटी-फ्रूटी बनाने वाली फैक्ट्री में छापा मारा।

ड्र्मों में भरा था सड़ा पपीता

फैक्ट्री के भीतर नीले रंग के ड्र्मों में सड़ा हुआ पपीता भरा हुआ था। पपीतों को छीलकर नमक के पानी में भरा हुआ था, निगरनी के अभाव में पपीते का पानी खतम हो गया था। पपीतों में फफूंद और कीड़े लग गए थे। इससे दुर्गध आने लगी थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak