khabar abhi tak

राखी से दो दिन पहले सांप के काटने से भाई-बहन की मौत, झाड़.फूंक में लगे रहे परिजन, फिर पहुंचे अस्पताल, इलाज के दौरान निधन

 

कटनी। स्लीमनाबाद जिला कटनी के ग्राम धरवारा में सांप के काटने से भाई-बहन की मौत हो गई। शिव कुमार कोल के बेटा विजय कोल उम्र 18 वर्ष व बेटी उर्मिला कोल 20 वर्ष एक ही कमरे में सो रहे थे। देर रातकरीब 3 बजे एक जहरीले सांप ने पहले विजय के पैर में काटा। फिर उर्मिला को भी डस लिया।

                               बच्चों की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन सुबह 4 बजे के लगभग दोनों को अस्पताल ले जाने के बजाय पास के कुआं गांव में एक तांत्रिक के पास ले गए। वहां झाड़-फूंक में काफी समय बर्बाद किया गया। जब दोनों की हालत बिगडऩे लगी, तब तांत्रिक ने उन्हें अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन निजी वाहन से दोनों को आज सुबह 8 बजे स्लीमनाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां उनकी गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सुबह करीब 9 बजे उन्हें जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया। इलाज के दौरान दोपहर करीब 1 बजे उर्मिला ने दम तोड़ दिया। उसके ठीक दो घंटे बाद विजय की भी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने डसने वाले सांप को कैद कर लिया है। इस मामले पर अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता शिव कुमार कोल ने बताया कि रात में उर्मिला ने बताया कि उसके जांघ में व विजय ने बताया कि पैर के पंजे में कुछ काट लिया है। जिसके बाद आसपास तलाश की गई तो जहरीला सांप नजर आया। हमने उसे मच्छरदानी पर कैद कर लिया। दोनों को कुआं गांव के तांत्रिक के पास झड़वाने के लिए ले गए। तांत्रिक ने झाड़.फूंक के बाद अस्पताल ले जाने के लिए कहा। हम उन्हें स्लीमनाबाद अस्पताल ले गए। जहां से कटनी सरकारी अस्पताल मैं भर्ती कराया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak