khabar abhi tak

स्पेशल ट्रेन रानी कमलापति-रीवा में लगेंगे अतिरिक्त कोच

 


जबलपुर।
रेल प्रशासन द्वारा त्यौहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेल से चलने वाली स्पेशल ट्रेन रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस में एसी थर्ड एवं सेकण्ड स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति-रीवा स्पेशल ट्रेन में प्रारंभिक स्टेशन रानी कमलापति स्टेशन से दिनांक 8 अगस्त  को 02 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एवं 02 शयनयान श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाया जायेगा। स्पेशल ट्रेन रानी कमलापति से शुक्रवार, 08 अगस्त को रात 19:35 बजे प्रस्थान करेगी और विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना होते हुए सुबह 06:20 बजे रीवा पहुंचेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak